उत्तर प्रदेश में संडे लॉकडाउन; मास्क न पहनने पर 1000 जुर्माना, दूसरी बार नियम तोड़ा तो 10 हजार देने होंगे जुरमाना।

0

उत्तर प्रदेश में संडे लॉकडाउन; मास्क न पहनने पर 1000 जुर्माना, दूसरी बार नियम तोड़ा तो 10 हजार देने होंगे जुरमाना।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी रविवार को लॉकडाउन का ऐलान हो गया है।मास्क नहीं पहनने पर पहली बार में 1,000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि दूसरी बार नियम तोड़ा तो 10 हजार रुपए देने होंगे। उधर, रेमडेसिविर बनाने वाली देश की बड़ी फार्मा कंपनी डॉ. रेड्‌डीज ने बताया कि अभी रेमडेसिविर इंजेक्शन आउट ऑफ स्टॉक है। इसके उत्पादन को बढ़ाने पर पूरा फोकस है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन तैयार करने वाली सभी फार्मा कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा गया है। महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज मिले
गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा 61,695 नए मरीजों की पहचान महाराष्ट्र में हुई। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश रहा। यहां 22,339 लोग संक्रमित पाए गए। दिल्ली में 16,699, छत्तीसगढ़ में 15,256, कर्नाटक में 14,738 और मध्यप्रदेश में 10,166 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 61,695 नए मरीज मिले। 53,335 मरीज ठीक हुए और 349 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 36.39 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 29.59 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 59,153 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.20 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।