एक महीने के अंदर राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार में 8814% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस ग्रोथ रेट को समझना है तो पहले कुछ आंकड़ों का एनालिसिस देख लीजिए। 14 फरवरी से 28 फरवरी तक उत्तराखंड में महज 172 लोग संक्रमित पाए गए थे। अब 1 से 15 अप्रैल के बीच का आंकड़ा देखिए। इन 15 दिनों में 15,333 लोग कोरोना की चपेट में आए। अब 14 फरवरी से 14 अप्रैल के बीच का ग्रोथ रेट निकालें तो ये 8814% आता है। फरवरी तक यहां हर दिन केवल 30 से 60 के बीच लोग कोरोना संक्रमित मिलते थे। अब ये संख्या बढ़कर 2,000 से 2,500 हो गई है। लाखों लोगों के जुटने पर उठ रहे थे सवाल
देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच कुंभ मेला जारी रखने पर सवाल भी उठ रहे थे। देश में गुरुवार को कोरोना के 2 लाख नए मामले सामने आए। यह महामारी शुरू होने से अब तक एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। उधर कुंभ में लाखों लोगों की भीड़ जुटी हुई है। बुधवार के शाही स्नान में 14 लाख लोग शामिल हुए थे।
पुलिस फोर्स की वापसी शुरू
कुंभ से भीड़ कम होने लगी है। इसके चलते अलग-अलग जिलों से हरिद्वार में तैनात की गई फोर्स की वापसी भी शुरू हो गई है। दैनिक भास्कर से बातचीत में डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कुंभ का मुख्य स्नान बुधवार को समाप्त हो गया है। इस कारण फोर्स की अब यहां ज्यादा जरूरत नहीं है। फोर्स को उनके मूल तैनाती पर वापस भेजा रहा है। 30 अप्रैल तक केंद्रीय बलों सहित आधा फोर्स ही हरिद्वार में रहेगा।



