धनबाद : धनबाद के सांसद ढुलू महतो जी एवं श्रीमती सावित्री देवी की सुपुत्री साक्षी के भव्य विवाह समारोह (चिटाही धाम) में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने नवदंपति को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। समारोह में राजनीतिक और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों का जमावड़ा लगा रहा।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल हुए।




