रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम द्वारा 2-1 से शानदार जीत दर्ज करने पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।




