बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव 2026 में शामिल होकर पावन भूमि को नमन किया और झारखंड की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।सीएम ने कहा,लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ को एक प्रमुख स्थल के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।इसी दिशा में यहां एक संग्रहालय का निर्माण किया गया है, जिसके माध्यम से आने वाली पीढ़ियां आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को करीब से जान सकेंगी।इसके अतिरिक्त, सीतानाला सहित अन्य क्षेत्रों में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। कल्याण विभाग के माध्यम से विकास योजनाएं पूरी की गई हैं और आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।हमारा संकल्प है कि आस्था, संस्कृति और परंपरा के इस महत्वपूर्ण केंद्र को बेहतर सुविधाओं से जोड़ते हुए इसकी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करें।




