कर्नाटक के चामराजनगर जिला के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से 24 मरीजों की मौत
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,68,147 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,99,25,604 हो चुकी है. कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट के लिए बनें रहें the news mirchi के साथ।
केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी का हार्ट अटैक की वजह से निधन
आज तक की खबर के अनुसार सोमवार को केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया. बताया जा रहा है कि गहलोत की बेटी की उम्र 43 साल थी, वह कोरोना से पीड़ित थीं लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई.
कर्नाटक के चामराज जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत हो गई.



