निशा भगत मामला:पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय लाइन हाजिर,ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी

0
Nisha Bhagat

रांची: आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की आत्महत्या के मामले में रांची पुलिस ने ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया है। मृतका के पिता के आवेदन पर पिठोरिया थाने में यह प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है, और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।निशा भगत के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को लंबे समय से मानसिक, सामाजिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर चरित्र हनन कर उनकी छवि खराब की गई और उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। परिजनों द्वारा तत्कालीन पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय पर प्रताड़ना के आरोप लगाए जाने के बाद, रांची एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है और उनकी भूमिका को भी जांच के दायरे में रखा है।रांची के डीएसपी (मुख्यालय-1) अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित एसआईटी इस मामले की गहन जांच कर रही है। फॉरेंसिक (FSL) रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर जारी किए गए निशा के अंतिम लाइव वीडियो के तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here