अम्बा प्रसाद को मिला राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा का साथ,आवास खाली कराने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जाँच की पुरज़ोर माँग की

0
amba prasad

Ranchi : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराए जाने का कड़ा विरोध किया है और सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है.संगठन ने कहा है कि आवास खाली कराने के नाम पर अम्बा प्रसाद को परेशान करना बंद किया जाए और सरकार इस मामले में संवेदनशीलता बरते। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला, तो वे सड़क पर उतरकर व्यापक विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
रांची सर्किट हाउस में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अम्बा प्रसाद से मिलने पहुँचा।राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि अम्बा प्रसाद के मान-सम्मान और हक की यह लड़ाई अब अकेले अम्बा प्रसाद की नहीं, बल्कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा पूरी ताकत से लड़ेगा, वहीं महिला मोर्चा अध्यक्षा उर्मिला यादव ने ध्रुवा स्थित सरकारी आवास खाली कराने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जाँच की पुरज़ोर माँग की है।अम्बा प्रसाद का कहना है कि सिर्फ ओबीसी समाज ही नहीं, बल्कि पूरा समाज और पूरा प्रदेश इस पक्षपात, खास टारगेट और लगातार हमारे अपमान के खिलाफ खड़ा है।ये हमें घर से निकाल सकते हैं, लेकिन झारखंड की जनता के दिलों से कैसे निकालेंगे? आप सबका यह अटूट विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, आइए हर अन्याय के खिलाफ मिलकर डटकर मुकाबला करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here