रांची:पटाखे से लगी आग में झुलसकर गई लड़की की जान,नेता देवेंद्र नाथ महतो की अपील “बच्चों को पटाखों से दूर रखें”

0
firecrackers

रांची/सोनाहातू: दीपावली के पावन अवसर पर रांची जिले के सोनाहातू प्रखंड के जामुदाग (जामुदाक) गांव निवासी रवी मुंडा की पुत्री संध्या कुमारी की पटाखे से लगी आग में झुलसकर हुई असामयिक मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत संध्या कुमारी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि एक हँसते-खेलते परिवार की खुशियाँ पलभर में मातम में बदल जाना बेहद पीड़ादायक है। इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।उन्होंने आम लोगों, विशेषकर अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली के दौरान बच्चों को पटाखों से दूर रखें और उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान दें। त्योहार खुशियाँ बाँटने के लिए होते हैं, किसी की जिंदगी छीनने के लिए नहीं। सभी को सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक त्योहार मनाना चाहिए।इस दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने रिम्स में इलाजरत अन्य मरीजों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा अपने स्तर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here