पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दिवाली, कहा ‘पहली दिवाली,जब देश नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जीत चुका है’

0

बस्तर, छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली मनाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित करनपुर में CRPF के CoBRA ऑपरेशंस बेस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहीद CRPF जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने जवानों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाया और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को सम्मान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “साल 2026 की दिवाली वाकई विशेष है। 40-50 साल के बाद आपके लिए ऐसी दिवाली आई है। यह पहली दिवाली है, जब देश नक्सलवाद, माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है। यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है। यह पहली दिवाली है, जब करोड़ों देशवासी नक्सलवाद के भय को परास्त कर चुके हैं। यह एक असाधारण उपलब्धि है। इसका बहुत बड़ा श्रेय आपका है, आप जैसे लाखों वीरों का, जवानों का, बेटे-बेटियों का, सुरक्षाकर्मियों का है। इसलिए आज मैं आपके साथ दिवाली मनाने आया हूं। 140 करोड़ देशवासियों की ओर से आपके त्याग, समर्पण और सेवा भाव के प्रति आभार भी व्यक्त करने के लिए आया हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here