भाजपा नेताओं पर FIR दर्ज करवाने जगन्नाथपुर थाना पहुंची कांग्रेस

0
congress

रांची : कांग्रेस पार्टी ने रांची के जगन्नाथपुर थाना में भाजपा सांसद संजय सेठ, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, दीपक प्रकाश, भानु प्रताप शाही और अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह झारखंड है, उत्तर प्रदेश नहीं, जहाँ इस तरह घर गिराने की धमकियाँ दी जाएं। पूरी कांग्रेस पार्टी मंत्री इरफान अंसारी के साथ मजबूती से खड़ी है।इस पूरे विवाद की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के उस बयान से हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली में पढ़ाई करने वाले 40 लाख छात्र-युवा राहुल गांधी के इशारे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर प्रधानमंत्री सतर्क नहीं हुए, तो देश में नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।इरफान अंसारी के इस बयान पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया और इसे ‘अराजकता की राजनीति’ करार दिया। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अंसारी को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की। इसके साथ ही, भाजपा ने भी रांची के अरगोड़ा थाने में इरफान अंसारी के खिलाफ देशद्रोह और भड़काऊ बयान देने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here