गिरिडीह:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल और निर्देश के बाद, बिहार के गया जिले में बंधक बनाए गए गिरिडीह के 8 श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सकुशल घर वापस लाया गया है।गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड की हरलाडीह पंचायत के ये आठ श्रमिक रोजगार और बोरिंग गाड़ी में काम करने के लिए बिहार के गया जिले गए थे। वहां उन्हें कथित रूप से बंधक बना लिया गया था, जिसके बाद श्रमिकों ने एक वीडियो साझा कर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी।मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में आने के बाद उनके निर्देश पर गिरिडीह जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया। वीडियो में दिखे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नंबर की मदद से सुराग जुटाया गया और सभी को बंधनमुक्त कराकर 10 नवंबर 2026 को पीरटांड़ मुख्यालय लाया गया।




