2 लाख 20 हजार हुए ठीक , एक दिन में मिले करीब साढ़े तीन लाख मरीज

0

2 लाख 20 हजार हुए ठीक , एक दिन में मिले करीब साढ़े तीन लाख मरीज

2 लाख 20 हजार लोग इस बीमारी को मात देने में सफल भी रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आकंड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण 3 लाख 46 हजार 786 नए मरीज सामने आए हैं।
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी भी अपनी प्रचंड रफ्तार बनाए हुए है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के करीब साढ़े तीन लाख मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2624 लोगों की मौत हुआ है। अच्छी खबर ये है कि करीब 2 लाख 20 हजार लोग इस बीमारी को मात देने में सफल भी रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आकंड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण 3 लाख 46 हजार 786 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 2 लाख 19 हजार 838 लोगों कोरोना को मात देने में सफल भी रहे हैं।

1 करोड़ 66 लाख 10 हजार 481 हो गए हैं। देश में अबतक 1 करोड़ 38 लाख 67 हजार 997 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं जबकि कोरोना की वजह से 1 लाख 89 हजार 544 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में इस वक्त कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 25 लाख 52 हजार 940 है। बात अगर वैक्सीनेशन की करें तो देशभर में कोरोना वैक्सीन की 13 करोड़, 83 लाख 79 हजार 832 डोज लगाई जा चुकी है