झारखंड 24 घंटे में रिकॉर्ड 110 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, 5152 नए केस मिले

0

झारखंड 24 घंटे में रिकॉर्ड 110 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, 5152 नए केस मिले

शनिवार को 5152 कोरोना पॉजिटिव के नए मरीज मिले हैं जबकि 2865 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1609, बोकारो से 305, चतरा से 61, देवघर से 92, धनबाद से 174, दुमका से 106, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 570, गढ़वा से 140, गिरिडीह से 109, गोड्डा से 137, गुमला से 160, हजारीबाग से 190, जामताड़ा से 72, खूंटी से 116, कोडरमा से 212, लातेहार से 215, लोहरदगा से 96, पाकुड़ से नौ, पलामू से 168, रामगढ़ से 262, साहेबगंज से 52, सरायकेला से 83, सिमडेगा से 93 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 121 मरीज मिले है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 195844 हो गया हैं। इनमें 45592 सक्रिय केस हैं जबकि 148364 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1888 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से आज 110 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 60,बोकारो से दो, देवघर से दो, धनबाद से सात, पूर्वी सिंहभूम से 16, गढ़वा से एक, गोड्डा से तीन, हजारीबाग से चार, जामताड़ा से एक, खूंटी से एक, लोहरदगा से एक, पलामू से तीन, रामगढ़ से आठ और पश्चिमी सिंहभूम से एक मरीज शामिल है