आज राजधानी रांची में 3 बजते ही छाया चारो तरफ सन्नाटा क्या हुआ कैसे हुआ देखिये कुछ झलके और जाने

0

आज राजधानी रांची में ३ बजते ही छाया चारो तरफ सन्नाटा क्या हुआ कैसे हुआ देखिये कुछ झलके और जाने

आज दूसरी पहर जैसे ही ठीक ३ बजती है अपने सहर का हाल बहुत ही वीरान सा हो जाता हैं। दुकानों के शटर गिर गए। लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए। अगर कहीं लोग दिखाई दे रहे हैं तो वह बस केवल श्मशान और कब्रिस्तान में। अलग-अलग अस्पतालों के बाहर बस एक सा नजारा है। चीख-पुकार और इंतजार। कोई किसी की सुध लेने वाला नहीं। कोई किसी को ढांढस बंधाने वाला नहीं।

राजधानी रांची में एक-एक दिन में कोरोना के 17 सौ से अधिक मामले आ रहे हैं। सरकारी रिकॉर्ड में मौत का आंकड़ा हर दिन अर्धशतक लगा रहा है।इसी हालात से निपटने के लिए झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू कर रखा है।

बुधवार से इसे और सख्त किया गया है। संक्रमण की चेन तोड़ने के विकल्प के रूप में दवाओं से इतर प्रतिबंध का सहारा लिया जा रहा है। शहर के आम नागरिक से लेकर व्यवसायी वर्ग तक आगे आकर सरकार के इस फैसले के साथ खड़ा हो गया है। किसी भी कीमत पर हर जान की हिफाजत एकमात्र लक्ष्य रखा गया है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों के जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं। सबकी बस एक ही कोशिश है कि किसी तरह से हालात नियंत्रण में रहे।