शिक्षा मंत्री से पुरस्कृत प्राचार्या अजंता के निधन , विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

0
DJHçÎÙðàæ ¨âãUÐ

शिक्षा मंत्री से पुरस्कृत प्राचार्या अजंता के निधन , विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

बालिका विद्या मंदिर झरिया की 56 वर्षीय प्राचार्या अजंता राय के निधन पर गुरुवार को विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई। मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. ओपी अग्रवाल, विद्यालय के अध्यक्ष हेमंत ड्रोलिया, सचिव विनोद शर्मा, उप प्राचार्या डॉ. वैजयंतीमाला मिश्र व विद्यालय के शिक्षक, कर्मियों ने अजंता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अजंता 1999 से विद्यालय में प्राथमिक विभाग की प्रभारी के रूप में कार्यरत थी। वर्ष 2007 से विद्यालय की प्राचार्या के रूप में कार्यरत रहीं। वर्ष 2014 में उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या का सम्मान मिला। वक्ताओं ने कहा कि अजंता कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभाव व अपनी ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध थी। इनके निधन से विद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई है।

गुरुवार को मुगमा स्थित खुदिया नदी के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। काजल बाउरी अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र छोड़ गए है। काजल बाउरी के निधन पर झामुमो राजू झा, बप्पा गोस्वामी, लखी सोरेन, मासस के बादल बाउरी, हाबू, निर्मल, शीबू बाउरी, अजय पासवान, विनय बाउरी, सपन आदि ने शोक व्यक्त किया।