हजारीबाग के गांधी मैदान में राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ ‘आंदोलन 2.0’

0
Hazaribagh

हजारीबाग: 22 नवंबर 2026 को हजारीबाग के गांधी मैदान में ‘JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच’ के बैनर तले उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय ‘छात्र महापंचायत’ का आयोजन किया गया। इस सभा की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।प्रदर्शनकारी छात्रों ने राज्य की भर्ती परीक्षाओं (JPSC और JSSC) में सुधार, पारदर्शिता, परीक्षाओं के लिए एक निश्चित कैलेंडर जारी करने, पेपर लीक मामलों की CBI जांच और लंबित नियुक्तियों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है।छात्रों और मंच के प्रतिनिधियों का कहना है कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हुए पिछले आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था। समय सीमा बीत जाने के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से नाराज होकर उन्होंने इसे ‘आंदोलन 2.0’ का नाम दिया है। इस अभियान को राज्य के सभी पांचों प्रमंडलों में ले जाने की योजना है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो वे रांची में मुख्यमंत्री कार्यालय और आवास का घेराव करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here