देवघर: भाजपा नेता आदित्य साहू ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय जी के साथ पूजा-अर्चना कर झारखंड एवं देशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय, देवघर में संथाल परगना प्रमंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




