मणिपुर के चंदेल जिले (मुख्य रूप से चकपीकारोंग सब-डिवीजन और आसपास के इलाकों) में संदिग्ध ज़हरीली शराब पीने से अब तक 13 से 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, और करीब 180 से 300 से अधिक लोग इंफाल के विभिन्न अस्पतालों (जैसे JNIMS, RIMS, शिजा और बाबिना अस्पताल) में भर्ती हैं।मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने अस्पतालों का दौरा कर मरीजों का हालचाल जाना है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। और पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, यह शराब पड़ोसी जिले काकचिंग के सुगनू इलाके से खरीदी गई थी। डॉक्टरों को इसमें मेथेनॉल मिले होने की आशंका है।
मणिपुर में ज़हरीली शराब से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और मरीज़ों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूँ।यह हादसा नहीं, BJP सरकार की लापरवाही का नतीजा है। पहले हिंसा ने सैकड़ों घर उजाड़े, अब जहरीली शराब उजाड़ रहीं है – सरकार अब भी सो रही है।दोषियों पर तुरंत सख़्त कार्रवाई हो और बिना देरी पीड़ित परिवारों को पूरी सहायता और उचित मुआवज़ा मिले।




