राँची: ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ,राज्यपाल,मनसुख मांडविया,पद्मभूषण डॉ एस० के० शरीन मौजूद रहे

0
santosh gangwar

राँची: आज, 23 नवंबर 2026 को दरभंगा हाउस (सीसीएल सभागार), राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया है। राँची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ की पहल पर शुरू हुए इस जनस्वास्थ्य अभियान का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार द्वारा किया गया।समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, विश्वविख्यात लिवर रोग विशेषज्ञ एवं इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलियरी साइंसेज (ILBS) के निदेशक पद्मभूषण डॉ. एस.के. सरीन तथा राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू शामिल हुए।इस पहल का लक्ष्य समय पर जाँच, जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देकर राँची को देश का पहला फैटी लिवर मुक्त शहर बनाना है।राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा,बदलती जीवनशैली के कारण फैटी लिवर एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन रहा है। समय पर जाँच, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम से इससे बचाव संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here