कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 270 मौतें भारत बायोटेक ने हर एक राज्यों के लिए कोवैक्सीन की कीमत 200 रुपये प्रति खुराक घटाई
पिछले कई दिनों से मामले 3 लाख के पार आ रहे हैं. जहां कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में देश में 3.79 लाख ताजा मामले सामने आये हैं जबकि 3,596 मौत दर्ज की गईं. कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट के लिए बने रहे थे न्यूज़ मिर्ची के साथ।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,024 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस दौरान 14,142 रिकवरी और 270 मौतें दर्ज की गईं है. जबकि, राज्य में कुल सक्रिय मामले 3,49,496, कुल रिकवरी 11,10,025 और 15,306 मौतें दर्ज हुई है.
भारत बायोटेक ने राज्यों के लिए अपने कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन की कीमत 200 रुपये प्रति खुराक घटा दी है. हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने पहले अपने कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ की कीमत राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति खुराक निर्धारित की थी. अब कंपनी ने राज्य सरकारों के लिए कीमत घटा कर 400 रुपये प्रति खुराक कर दी है. इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ने राज्यों के लिए कीमत घटाने का एलान किया था.
देश में एक्टिव केस की कुल संख्या 30,84,814 हो चुकी है जबकि डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,50,86,878 है.



