झारखंड में कहर बरसा कोरोना का 48 घंटे में रांची के सात और वकीलों की मौत

0

झारखंड में कहर बरसा कोरोना का 48 घंटे में रांची के सात और वकीलों की मौत

48 घंटे के अंदर रांची के सात वकीलों की मौत कोरोना से हुई है। जबकि कई वकील संक्रमित हैं। वकीलों की बड़ी संख्या में हो रही मौत पर झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने दुख जताया है और सरकार से मृत वकीलों के परिजनों को दस -दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार और महासचिव नवीन कुमार ने वकीलों के लिए सरकार से आर्थिक पैकेज देने की भी मांग की है। जिन वकीलों की मौत हुई है उनमें राजीव आनंद, प्रवीण कुमार राणा , प्रवीण कुमार ,विद्या भूषण सिंह, अल्बिनस मिंज, कृपाल सिंह ,सुनिता कुमारी सिंह शामिल हैं। कोरोना के दूसरी लहर में अब तक रांची के 20 से अधिक वकीलों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए वकीलों ने 25 मई तक पूर्ण रूप से न्यायालय की कार्यवाही स्थगित करने की मांग की है। ताकि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण की कड़ी तोड़ा जा सके। रांची जिला बार एसोसिएशन 25 मई तक अपने आपको सभी प्रकार के न्यायिक प्रक्रिया से अलग रखने का मुहिम चला रहा है। बहुमत के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा। रांची जिला बार एसोसिएशन के प्रशासनिक संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री ने स्टेट बार कौंसिल के सदस्य नीलेश कुमार, कुंदन प्रकाशन, संजय कुमार विद्रोही एवं रिंकू भगत का ध्यान अधिवक्ता एवं उनके परिवारों की सुरक्षा पर आकृष्ट कराया है।