एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे बिना परीक्षा दिए पास , लखनऊ विश्वविद्यालय की कोविड-19 के चलते तैयारी

0

एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे बिना परीक्षा दिए पास , लखनऊ विश्वविद्यालय की कोविड-19 के चलते तैयारी

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव के वक्तव्य पर आधारित इंडिया टीवी की खबर के अनुसार, “अडर-ग्रेजुएट स्तर पर तीसरे एवं पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं, लेकिन पहले अप्रैल में प्रस्तावित पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। अब हम राज्य सरकार से सभी स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा प्रमोट करने के लिए अनुमति की मांग करेंगे। कोविड-19 महामारी के फिर ले लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं के साथ-साथ स्कूलों एवं विश्वविद्यायों की परीक्षाएं स्थगित या रद्द होती जा रही हैं। इसी कड़ी में, लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने और सम्बद्ध 180 कॉलेजों के कुल एक लाख से अधिक स्टूडेंट्स को, मीडिया खबरों के मुताबिक, बिना परीक्षा प्रमोट करने की योजना बनायी है। लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के इन स्टूडेंट्स को कोविड-19 महामारी के दूसरे चरण की भयावह होती स्थिति के चलते बिना परीक्षा प्रमोट करने की तैयारी चल रही है। इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय की तरफ से राज्य सरकार को अनुमति के लिए निवेदन जल्द ही भेजा जाना है।
प्रवक्ता ने कहा कि इन स्टूडेंट्स को प्रमोट करने से नये शैक्षणिक सत्र 2020-21 की शुरूआत समय पर हो पाएगी। साथ ही, इन स्टूडेंट्स की अगले सेमेस्टर की ऑनलाइन क्लासेस जल्द ही शुरू की जा सकेंगी।