ऑनलाइन गेम और हत्या जुगसलाई हत्याकांड

0

जुगसलाई हत्याकांड मामले में आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन गेम खेलने के लेकर विवाद के बाद पीट पीट कर कर दी थी हत्या जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत पटनाइया में तोसीफ अहमद की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया आरोपी नाबालिग है. गुरुवार को उसे मेडिकल के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया. बता दे कि बुधवार देर रात तौसीफ अहमद उर्फ अमन को इसके दोस्त उसे घर से बुलाकर लेकर गए. एक जगह गेम खेल रहे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ विवाद में तौसीफ की पिटाई कर दी गई. पिटाई करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और तौसीफ को उठाकर सेवा सदन लेकर गए जहां से उसे टी एम एच लेकर जाया गया. टी एम एच में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. देर रात पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.