Haridwar : श्मशान घाटों पर बढ़ा चिताओं का बढ़ा आंकड़ा , अंतिम संस्कार के लिए लग रहीं लम्बी कतरे।

0

Haridwar : श्मशान घाटों पर बढ़ा चिताओं का बढ़ा आंकड़ा , अंतिम संस्कार के लिए लग रहीं लम्बी कतरे।

हरिद्वार के तीन प्रमुख श्मशान घाटों पर रोजाना 100 से ज्यादा चिताएं जल रही हैं. आलम यह है कि जगह कम पड़ने के कारण श्मशान घाटों के अलावा दूसरे घाटों पर भी अंतिम संस्कार किया जा रहा है.
हरिद्वार. कोरोना महामारी में मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है. देश में चारों तरफ कोरोना के कारण हो रहीं मौतों का शोर सुनाई दे रहा है. हरिद्वार इसका अपवाद नहीं और इसका असर अब यहां के श्मशान घाटों पर भी दिख रहा है. हरिद्वार के तीन प्रमुख श्मशान घाटों पर रोजाना 100 से ज्यादा चिताएं जल रही हैं. आलम यह है कि जगह कम पड़ने के कारण श्मशान घाटों के अलावा दूसरे घाटों पर भी अंतिम संस्कार किया जा रहा है.
इस वक्त कोरोना संक्रमण का खतरा चारों तरफ बना हुआ है. ऐसे में जिन लोगों की कोरोना से मौत हो रही है उनका अंतिम संस्कार तो कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक किया ही जा रहा है, लेकिन अन्य कारणों से होने वाली मौतों के अंतिम संस्कार के लिए भी लोग पीपीई किट पहनकर पहुंच रहे हैं. और काफी एहतियात के साथ अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं.