Corona के कहर का डर: 20 दिन तक सड़ती रहीं अपनों की लाशें, देखना भी नहीं चाहते थे अपने।

0

Corona के कहर का डर: 20 दिन तक सड़ती रहीं अपनों की लाशें, देखना भी नहीं चाहते थे अपने।

Corona का डर: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कोरोना वायरस बेकाबू है. यहां स्थिति बदतर होती जा रही है. जिला अस्पताल में 7 लाशें बीस दिनों तक सड़ती रहीं. परिजन इन लाशों को लेने के लिए तैयार नहीं हुए.
देहरादून. उत्तराखंड के हल्द्वानी से अजीबो-गरीब खबर आ रही है. यहां के सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित ऐसे 7 शव पड़े हुए थे, जिन्हें करीब 20 दिन से कोई लेने नहीं आया था. इस वजह से सारे शव सड़ गए थे. SDRF की टीम ने 7 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करा दिया है.
अग्रवाल ने बताया कि होम आईसोलेशन का जिम्मा भी SDRF को सौंपा गया है. उत्तराखंड में 55 हजार से अधिक कोविड के एक्टिव केस हैं. इनमें से अधिकांश होम आईसोलेशन में हैं. ऐसे में हर पेशेंट को घर पर किट पहुंचाना चैलेंजिंग है. SDRF के जवान घर-घर जाकर होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों को कोरोना किट बांट रहे हैं. इस किट में दवाईयां और आवश्यक एडवायजरी होती है.