बड़ी खबर Corona Vaccination में हो रहा है फर्जीवाड़ा? महिला ने खोली पोल जानिए पूरी खबर

0

बड़ी खबर Corona Vaccination में हो रहा है फर्जीवाड़ा? महिला ने खोली पोल जानिए पूरी खबर

इससे पहले कि महिला वैक्सीन के लिए जाती उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया. मैसेज में लिखा था कि आपने वैक्सीन ले ली है.1 मई से 18 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों को टीका देने की तैयारी थी लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से अभियााान शुरू नहीं हो पाया. वहीं, दूसरी तरफ 45 साल से ज्यादा उम्र के जिन लोगों को टीका मिल रहा है वह भी ऑनलाइन के अनियमितता से बेहद परेशान हैं.रांची में रहने वाली 45 वर्ष से ज्यादा की उम्र की एक महिला ने लगातार चल रहे प्रचार प्रसार और संक्रमण के बढ़ते दायरे से खुद को महफूज रखने के लिए वैक्सीन लेने के लिए Aarogya Setu App से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया. रजिस्ट्रेशन हो गया और इन्हें कहां वैक्सीन लगेगी उसकी जानकारी भी मोबाइल में मैसेज के जरिए आ गई. लेकिन इससे पहले कि महिला वैक्सीन के लिए जाती उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया. मैसेज में लिखा था कि आपने वैक्सीन ले ली हैमामले की जानकारी देते हुए महिला के बेटे ने बताया कि वैक्सीन लगने का एक वक्त निर्धारित हुआ और जब वह उस सेंटर पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि यहां पर वैक्सीन नहीं लगाई जा रही हैं. इसके बाद वह वापस घर लौट गए लेकिन घर आने के साथ ही मोबाइल पर मैसेज आया कि वैक्सीन लग गई है. आनन-फानन में यह तुरंत उसी सेंटर पर गए लेकिन वहां पर से उन्हें फिर यही जानकारी मिली कि वैक्सीन नहीं लगाई जा रही हैं.हर रोज सैकड़ों की संख्या में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद लोग गुरुद्वारा स्थित वैक्सीन सेंटर पहुंच रहे हैं और वापस लौट जा रहे हैं. लोगों के मुताबिक इस गड़बड़ी के पीछे कुछ बड़ी वजह जरूर है क्योंकि ऑनलाइन होने के बावजूद अगर अनियमितता है तो निसंदेह यह संदेह के घेरे में है.