ED की दूसरे दिन छापेमारी में पल्स हॉस्पिटल के मिले 11 बैंक खाते, जानिए पूरी जानकारी

0

पहले दिन की कार्यवाही में ईडी ने आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के चार्टर्ड एकाउंटेंट सुमन सिंह को करोड़ों रुपये की संपत्ति के बारे में पता चलने पर हिरासत में ले लिया गया था. प्रवर्तन निदेशालय की रेड दूसरे दिन भी IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की ओर से संचालित पल्स हॉस्पिटल में जारी है.ईडी को पल्स अस्पताल के 11 बैंक खातों का पता चला है.ये सभी बैंक खाते निजी बैंकों के हैं. ईडी के अधिकारियों के अनुसार पल्स हॉस्पिटल के दो बैंकों में लाकर की सुविधा भी मिली हुई है.शनिवार को भी ईडी की टीम पल्स हॉस्पिटल में दस्तावेज को खंगाल रही है. बता दें कि शुक्रवार सुबह से झारखंड की खान एवं उद्योग विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उनके करीबियों के 25 ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान पूजा सिंघल और उनके करीबियों द्वारा तकरीबन 150 करोड़ के निवेश संबधी दस्तावेज एजेंसी को मिले हैं. वहीं उनके सीए सुमन कुमार के आवास से 19.31 करोड़ रुपये बरामद किये हैं.ईडी द्वारा पल्स अस्पताल के 11 बैंक खातों की डीटेल्स खंगाली जा रही है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here