झारखण्ड : राज्यभर में JSLPS द्वारा 10-15 नवंबर तक पलाश छठ पूजा स्पेशल स्टॉल लगाए जा रहे हैं। यहां सखी मंडल की महिलाओं द्वारा निर्मित बांस उत्पादों एवं पूजा सामग्री को बाजार मिल रहा है, जिससे आय के अवसर बढ़ रहे हैं।इन स्टॉलों पर छठ पूजा के लिए अनिवार्य हाथ से बने बांस के सूप और दउरा (डाला) प्रमुखता से उपलब्ध हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन पलाश स्टॉलों पर बांस के सूप और डाला की कीमतें मात्र 100 रुपये से शुरू हो रही हैं। इसके अलावा शुद्ध गुड़, मिट्टी के दीये और अन्य स्थानीय पूजन सामग्री भी मिल रही है।JSLPS के सीईओ अनन्या मित्तल के नेतृत्व में दिवाली और छठ के इन विशेष मेलों से 500 से अधिक सखी मंडल की महिला उद्यमी जुड़ी हैं। विभाग ने इस त्योहारी सीजन में करीब 1 करोड़ रुपये के कुल कारोबार का लक्ष्य रखा है।




