धुर्वा में 251 और किशोरगंज में 1,100 छठव्रती में संजय सेठ ने किया छठ पूजा की पूजन सामग्री का वितरण

0
Sanjay Seth

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किशोरगंज में आयोजित रांची जिला छठ पूजा महावितरण समारोह में शामिल होकर 1,100 छठव्रती माताओं एवं बहनों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। वहीं, धुर्वा में छठ महापर्व के अवसर पर 251 छठव्रती महिलाओं के बीच सूप एवं दौरा का वितरण किया।संजय सेठ ने कहा है कि, छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। इस पावन अवसर पर छठव्रती माताओं एवं बहनों की सेवा और सहयोग का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।छठी मैया एवं भगवान भास्कर से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here