छठ के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ पर आदित्य साहू और नवीन जायसवाल ने कद्दू-भात ग्रहण किया

0
Aditya Sahu

रांची : छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती स्नान कर शुद्धता के साथ सात्विक भोजन (कद्दू-भात और चने की दाल) बनाते और ग्रहण करते हैं।इसी क्रम में भाजपा के नेता और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने भाजपा नेता सुबोध सिंह ‘गुड्डू’ के आवास पर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बता दें कि 13 नवंबर को नहाय-खाय के बाद, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ इस महापर्व का समापन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here