गिर गए कोरोना के सभी रिकॉर्ड, एक दिन में 2 लाख नए केस, मौत का ग्राफ और भी बढ़ा, क्या अब लॉकडाउन ही है आखिरी विकल्प?

0

 

गिर गए कोरोना के सभी रिकॉर्ड, एक दिन में 2 लाख नए केस, मौत का ग्राफ और भी बढ़ा, क्या अब लॉकडाउन ही है आखिरी विकल्प?

देश में कोरोना का कहर कितना विकराल हो चुका है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब एक दिन में संक्रमण मिलने का आंकड़ा दो लाख तक पहुंच गया है। भारत में बुधवार को कोरोना वायरस के एक दिन में करीब दो लाख नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, मौत के मामलों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इस तरह से कोरोना की दूसरी लहर लगातार नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है, जो डरावनी तस्वीर पेश कर रही है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1,73,152 हो गई है। उपचाराधीन लोगों की संख्या भी बढ़कर 1365704 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 9.24 प्रतिशत है। अब तक 12426146 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, कोरोना मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 1465877 है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 17,282 नए मरीज मिले हैं, वहीं 104 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 11,540 पर पहुंच गया है। मंगलवार को 13,468 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बुलेटिन के अनुसार, आज 9952 मरीज पूरी तरह ठीक होकर कोरोना मुक्त हो गए, जबकि मंगलवार को यह संख्या 7972 थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 7,67,438 हो गई है और 24,155 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस भी बढ़कर 50,736 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 7,05,162 मरीज इस महामारी को मात देकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 11,540 हो गई है।