झारखंड में कोरोना की अलग ही लहर चल रही है पिछले 24 घंटे में राज्य में मिले 3198 नए पॉजिटिव, 31 मरीजों की हुई मौत; आज झारखंड में कड़े प्रतिबंध लगा सकती है सरकार

0

झारखंड में कोरोना की अलग ही लहर चल रही है पिछले 24 घंटे में राज्य में मिले 3198 नए पॉजिटिव, 31 मरीजों की हुई मौत; आज झारखंड में कड़े प्रतिबंध लगा सकती है सरकार

राज्य भर में एक साथ पिछले 24 घंटे के भीतर 3198 पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही एक दिन में 31 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। हालांकि राहत देने वाली बात है कि 24 घंटे में ही 1798 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। 1273 संक्रमित सिर्फ रांची जिले में मिले हैं। इधर, काेराेना की चेन ताेड़ने के लिए राज्य सरकार गुरुवार को कुछ और सख्ती बढ़ा सकती है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम से 9, रांची से 7, धनबाद से 5, बोकारो, दुमका, कोडरमा से 2-2, सिमडेगा, रामगढ़, चतरा और हजारीबाग से 1-1 मरीज शामिल हैं। अब पूरे राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,44,594 पहुंच गई है। इनमें से ठीक होने वालों की तादाद 1,26,178 है। वहीं, पूरे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 17,155 है। इनमें से केवल रांची से 7,587 सक्रिय मरीज है। बोकारो 130, चतरा 22, देवघर 100, धनबाद 160, दुमका 88, पू. सिंहभूम 368, गढ़वा 66, गिरिीडीह 15, गोड्डा 43, गुमला 66, हजारीबाग 127, जामताड़ा 24, खूंटी 54, कोडरमा 125, लातेहार 73, लोहरदगा 44, पाकुड़ 19, पलामू 27, रामगढ़ 117, रांची 1273, साहिबगंज 107, सरायकेला 16, सिमडेगा 90, प. सिंहभूम 44 सरकार का मानना है कि राज्य मं कड़े प्रतिबंध जल्दी लागू नहीं किए गए ताे स्थिति और भी भयावह हाे सकती है। कड़े प्रतिबंधों के तहत राज्य में फिर काॅलेज, काेचिंग व आंगनबाड़ी केंद्राें काे बंद करने पर विचार किया जा सकता है। सिनेमा हाॅल और धार्मिक स्थलाें पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। शादी-विवाह में मेहमानाें की संख्या 200 से घटाकर 50 करने और नाइट कर्फ्यू लागू करने पर भी विचार किया जा सकता है।जमशेदपुर में पहली बार 12 साल के बच्चे समेत 9 की मौत, 368 नए संक्रमित मिले इसमें बिष्टुपुर निवासी महिला (84) का इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल व सुंदरनगर निवासी पुरुष (85) का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था। बाकी छह मरीजों का इलाज टीएमएच में चल रहा था। इसमें जुगसलाई निवासी पुरुष (64), बारीडीह निवासी पुरुष (75), कदमा निवासी पुरुष (60), बारीडीह निवासी पुरुष (69), मानगो निवासी पुरुष (49), मानगो निवासी पुरुष (65) शामिल है। जिले में 48 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है। जिले में अबतक 407 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।