आज है 20 तारीख और आज है मुहर्रम की 10वीं तारीख , जाने क्यों होता है आज का दिन सबसे खास ?

RANCHI:आज मुहर्रम (Muharram 2021) है। यौमे आशूरा पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में घरों में फातिहा होगा। कर्बला में हजरत इमाम हुसैन ने शहादत देकर इंसानियत को जिंदा किया था। यौमे आशूरा के दिन रोजा रखी जाती है। इसलिए तमाम लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। बता दें कि मुहर्रम का महीना 11 अगस्त से शुरू हुआ।
मुहर्रम का दसवां दिन आशूरा होता है। इसी दिन मुहर्रम होता है। इस साल आज यानी 20 अगस्त को मुहर्रम (Muharram 2021) की दसवीं तारीख है। मुहर्रम महीने का दसवां दिन सबसे खास माना जाता है। मुहर्रम महीने की दस तारीख को कर्बला की जंग में पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। इस जंग में उनके 72 साथी भी शहीद हुए थे। THE NEWS MIRCHI
कर्बला की जंग हजरत इमाम हुसैन और यजीद की सेना के बीच हुई थी। हजरत इमाम हुसैन का मकबरा इराक के शहर कर्बला में उसी जगह है जहां यह जंग हुई थी। यजीदियों ने नमाज की हालत में धोखे से हजरत इमाम हुसैन पर वार कर शहीद कर दिया था। हजरत इमाम हुसैन ने शहादत देकर कयामत तक के लिए इंसानियत को जिंदा कर दिया।THE NEWS MIRCHI
उन्होंने यह सबक दिया कि हालात कैसे भी हो हक और बातिल की लड़ाई में हक से किसी भी कीमत में पीछे नहीं हटना चाहिए। मुहर्रम की दस तारीख को मातम मनाया जाता है। यह मातम हजरत इमाम हुसैन की शहादत के गम में मनाया जाता है। मुहर्रम में मुसलमान हजरत इमाम हुसैन की इसी शहादत को याद करते हैं। शिया मुस्लिम समुदाय के लोग 10 तारीख को बड़ी तादाद में ताजिया और जुलूस निकालकर गम मनाते हैं। लेकिन इस बार भी पिछले साल की तरह ही कोरोना के वजह से ताजिया नही निकाली जाएगी , मुस्लिम धर्मावलंबी घर पर ही फातिहा कर के और रोज़ा रख के मुहर्रम मनाएंगे. THE NEWS MIRCHI



