दुमका: कहाँ से आए इतने भारी मात्रा में विस्फोटक ?

0

दुमका: कहाँ से आए इतने भारी मात्रा में विस्फोटक ?

 

RANCHI: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,दुमका के शिकारपाङ
में छापे मारे के दौरान 500 किलो विस्फोटक बरामद किया है,पुलिस को यह सफलता पूर्व में गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर मिली है. एसपी अम्बर लकड़ा ने बताया कि पुलिस ने 500 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 157 पीस जिलेटिन एवं 4500 पीस इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर जब्त किया है. शहरबेड़ा गांव में एक शख्स के घर में छापेमारी कर विस्फोटकों को बरामद किया एवं इसके पीछे के अपराधियों के गिरोह को हिरासत में लिए जाने की प्रक्रिया शरू कर दी गयी है।

क्या है मामला?(THE NEWS MIRCHI)
SP ने बयान देते हुए बताया कि पिछले शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कोल्हाबादर निवासी सगे भाई अफजल अंसारी और मिस्टर अंसारी, रानेश्वर थाना क्षेत्र के मोहुलबना निवासी मोहम्मद अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इनपर पशिचम बंगाल के बीरभूम जिला के पत्थर व्यवसायी का अपहरण कर 5 लाख की फिरौती मांगने का आरोप था. फिरौती की रकम लेने के दौरान ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं को धर दबोच और पुलिस के हवाले कर दिया. गाँव वाले स्थानीय लोगों की मदद से इस छापेमारी को सफलता पूवर्क अंजाम दिया है।
(THE NEWS MIRCHI)