बेमिशाल लापरहवाई सिस्टम की एक-एक सांस के लिए तड़पती रही महिला, अस्पताल के बाहर तोड़ा दम जानिए पूरी खबर।
मामला लातेहार जिला मुख्यालय स्थित राजहर में बनाया गया कोविड-19 सेंटर से सामने आया, जहां सदर थाना के करकट ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने अपनी कोरोना पॉजिटिव पत्नी को लेकर राजहार स्थित कोविड-19 सेंटर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें एडमिट करना तो दूर उनका जांच करना भी मुनासिब नहीं समझा.ये है हमारा सिस्टम।
3 घंटे तक तड़पने के बाद उस पीड़ित महिला की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने कोविड-19 सेंटर में खूब हल्ला मचाया. मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों ने जांच कर यह पाया कि पूरे मामले में चिकित्सकों की लापरवाही सामने नजर आई. पीड़ित महिला ने इलाज के अभाव में वाहन में ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.
कई बार वो कोविड-19 सेंटर पहुंचकर अपने मरीज को भर्ती करवाने के लिए चिकित्सकों से आग्रह करते रह गए लेकिन किसी ने एक न सुनी. इस दौरान उन्होंने कई दफा जिले के आला अधिकारियों को फोन कर इसकी शिकायत किया, लेकिन कहीं से भी कोई फायदा पीड़ित के परिजनों को नहीं हुआ ऐसे में मरीज की मौत हो गई.
मामले में डीटीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है. मृतक के परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. इस आवेदन पर लातेहार के डीसी ने संज्ञान भी तुरंत लेते हए, दोषी चिकित्सक पर करवाई की अनुसंशा कर दिया है.



