खबर रांची से यहाँ रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही थी अब एफआइआर दर्ज, दो आरोपित भेजे जाएंगे अब जेल

0

खबर रांची से यहाँ रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही थी अब एफआइआर दर्ज, दो आरोपित भेजे जाएंगे अब जेल

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में पुलिस ने एफआइआर आर दर्ज कर ली है। इस मामले में पकड़े गए दो आरोपितों को कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद पुलिस जेल भेजेगी। बीते मंगलवार को कालाबाजारी की सूचना पर रांची पुलिस ने बिरसा चौक के पास से छापेमारी कर दो को हिरासत में लिया था। इनके पास से छह इंजेक्शन बरामद किया गया है। हालांकि पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ में मामला किसी संगठित गिरोह द्वारा कालाबाजारी का नहीं निकला।

बल्कि संदिग्ध अपने ही मरीज के लिए कोलकाता से मंगवाए गए इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ने पर उसे बेच रहे थे। पकड़े गए संदिग्ध निर्धारित मूल्य से ऊंची कीमत पर इसकी बिक्री की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपितों में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर निवासी अभिषेक कुमार और गुलशन कुमार हैं। दोनों रिश्ते में भाई हैं। दरअसल, अभिषेक का मामा कोरोना संक्रमित है। नामकुम के द्वारिका अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल की ओर से हर हाल में इंजेक्शन देने की बात कही गई थी।

इंजेक्शन कैसे अभिषेक तक पहुंचा, पता लगा रही पुलिस

रेमडेसिविर इंजेक्शन की 6 वाइल अभिषेक तक कैसे पहुंची, पुलिस इसका पता लगा रही है। पुलिस यह देख रही है कि इंजेक्शन कहीं कालाबाजारी करते हुए उस तक तो नहीं पहुंचाया गया है। कोलकाता से किस परिस्थिति में उसे भेजा गया है या किसी गिरोह का यह काम तो नहीं। अलग-अलग पहलुओं पर पुलिस जांच में जुट गई है। क्योंकि यह इंजेक्शन सरकार अपने कंट्रोल में मरीजों तक पहुंचा रही है।