स्वामी चक्रपाणि की मांग: संसद से प्रस्ताव पास करके चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित कर ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को राजधानी बनाएं”

0

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की वजह से इसरो चर्चा में है। चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान 3 ने जिस जगह लैंडिग की है, पीएम मोदी ने उस स्थान का नाम ‘शिव शक्ति पॉइंट’ रखा है. हालांकि कुछ राजनेताओं द्वारा इसका विरोध भी किया गया है. अब अखिल भारत हिंदू महासभा/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने चांद को लेकर सरकार के सामने एक मांग रख दी है. जिसने सभी को चौंका दिया है. दरअसल राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने अपनी मांग में कहा है की “संसद से चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए,चंद्रयान 3 के उतरने के स्थान “शिव शक्ति पॉइंट” को उसकी राजधानी के रूप में विकसित हो ,ताकि कोई आतंकी जिहादी मानसिकता का वहा न पहुंच पाए”.अपने बयान में स्वामी चक्रपाणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया है कि उन्होंने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के लैंडिंग वाले स्थान का नाम ‘शिव शक्ति’ प्वाइंट रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here