बोकारो स्टील प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस 1 में धमाके के बाद लगी भीषण आग,करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

0

बोकारो: रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 1 में अचानक आग लग गयी. 58 दिनों में यह दूसरी घटना है।आग की लपटों से कई बड़े उपकरण जल गये.इससे प्लांट में उत्पादन प्रभावित हुआ.आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने में बीएसएल के अग्निशमन विभाग के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.घटना के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी.वहां काम कर रहे मजदूर व कर्मचारी भाग गये.किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी.फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, जिस पर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है.सूचना मिलते ही कई वरिष्ठ अधिकारी प्लांट पहुंच गये.प्रबंधन आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा है.तकनीकी टीम आग से जले उपकरणों की मरम्मत में जुट गई है।संचार प्रमुख ने बताया कि रात्रि पाली शुरू होने से पहले ब्लास्ट फर्नेस से उत्पादन शुरू हो जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here