राँची: दुर्गा पूजा तोरण द्वारों को अविलंब हटाने का जिला प्रशासन ने दिया निर्देश

0
Ranchi DC

राँची शहर में दुर्गा पूजा के दौरान लगाए गए तोरण द्वारों को अब तक नहीं हटाए जाने पर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पूजा समितियों से इन्हें अविलंब हटाने की अपील है।जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही निर्देश दिया गया था कि प्रतिमा विसर्जन के दिन सभी तोरण द्वारों एवं अस्थायी संरचनाओं को हटा लिया जाए। इसके बावजूद शहर के कई स्थानों पर सड़कों के बीच बांस से बनी संरचनाएं अभी भी मौजूद हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।इसके अलावा, कई जगहों पर सड़कों पर लोहे की कीलें एवं अन्य सामग्री बिखरी पड़ी हैं, जिसके कारण वाहनों के टायर पंचर हो रहे हैं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सभी संबंधित पूजा समितियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से तोरण द्वारों, बांस की संरचनाओं एवं अन्य अवशेषों को तत्काल हटाएं तथा सड़कों को आवागमन के लिए बाधामुक्त बनाएं।इन निर्देशों के अनुपालन की निगरानी अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, राँची, ट्रैफिक पुलिस एवं राँची नगर निगम द्वारा की जाएगी।जिला प्रशासन ने सभी पूजा समितियों से यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों की सुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here