हजारीबाग के उपायुक्त (DC)हेमन्त सती ने आज लोकनायक जयप्रकाश केंद्रीय कारा, खुला जेल सह पुनर्वास केंद्र एवं निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। कारा में सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। खुला जेल में कौशल विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन कर उन्हें समयबद्ध गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।




