हजारीबाग: हजारीबाग में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक हत्या की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित सिंदूर पंचायत भवन के पीछे सिंदूर नदी के दश कर्म घाट के समीप रविवार रात करीब 12 वर्षीय की बच्ची तमन्ना का शव बरामद किया गया।वहीं मृतका के करीब 3 वर्ष के भाई रिजवान का कटा हुआ लाश भी कुंआ से मिला है, जहाँ बच्ची का नदी में लाश मिला था वहीं पास के कुएं से।न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार एवं क्षेत्र की जनता सड़क पर उतरकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रही है। आज पीड़ित परिवार से मिलकर विधायाक प्रदीप प्रसाद ने अपनी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत मासूमों की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।इस संबंध में विधायक ने हजारीबाग के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने तथा मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, आवास एवं राशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने तथा परिवार की एक बेटी की शिक्षा के लिए प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है।विधायक ने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। न्याय की इस लड़ाई में हम सब पीड़ित परिवार के साथ हैं।




