देवघर:31 जुलाई से शुरू होगा राजकीय श्रावणी मेला,मंत्री सुदिव्य सोनू ने की समीक्षा बैठक

0
sudivya sonu

देवघर में आगामी श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने समीक्षा बैठक की।बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन एवं विभिन्न विभागों के समन्वय सहित मेले से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और सुव्यवस्थित प्रबंधन का भी महापर्व है। हमारा प्रयास है कि आने वाले श्रावणी मेला 2026 को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुगम, सुरक्षित एवं भव्य बनाया जाए।सफल आयोजन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

श्रावणी मेला 2026 के लिए जारी प्रमुख निर्देश:

  • राजकीय श्रावणी मेला 31 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा।सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयारियां पूर्ण करें।VIP एवं VVIP आउट ऑफ टर्न दर्शन व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी।सभी श्रद्धालुओं को समान अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।मेला क्षेत्र में AI आधारित कंट्रोल रूम, फेस रिकग्निशन, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किए जाएंगे।कांवरिया पथ पर गंगा का महीन बालू बिछाया जाएगा तथा पेयजल व मिस्ट कूलिंग की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी।डबल डेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं असुरक्षित वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।मेला क्षेत्र में स्थायी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर विशेष जोर दिया जाएगा।श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here