सात साल की हेमंत सोरेन सरकार पर भाजपा ने की प्रेस वार्ता “राज्य का विकास पूरी तरह ठप पड़ गया एक भी नया उद्योग नहीं लगा”

0
aditya sahu

रांची। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सोरेन सरकार और गठबंधन के सात साल के कार्यकाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड गठन के समय जनता ने विकास और खुशहाली की जो उम्मीदें की थीं, वे पूरी नहीं हुईं। राज्य विकास के बजाय बदहाली की ओर बढ़ रहा है।आदित्य साहू ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने अपराध, लूट, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाओं के साथ पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग में कथित पैसों के लेन-देन का आरोप लगाया। उन्होंने बालू, जमीन और खनिज संपदा की लूट तथा माफिया को सरकारी संरक्षण मिलने का भी दावा किया।रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं से किए गए नौकरी के वादे पूरे नहीं हुए। जेपीएससी, जेएसएससी परीक्षाओं, रोजगार भत्ता और नियुक्तियों को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, धान खरीद, किसानों के भुगतान और जल जीवन मिशन की प्रगति पर सरकार को घेरा। साथ ही उद्योगों की कमी के कारण युवाओं के पलायन का मुद्दा उठाया।प्रेस वार्ता में नवीन जायसवाल, सीपी सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। साहू ने दावा किया कि झारखंड की जनता अब बदलाव चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here