मंत्री इरफ़ान अंसारी:परिसीमन बिल लोकतंत्र पर हिरोशिमा जैसा एटम बम गिराने की तैयारी है!

0
irfan ansari

रांची : डॉ. इरफान अंसारी ने परिसीमन बिल का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे और सामाजिक न्याय के लिए गंभीर चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने की तबाही का असर आने वाली पीढ़ियों तक महसूस किया गया, उसी तरह परिसीमन का यह बिल लागू होने पर देश के लोकतंत्र पर दूरगामी प्रभाव डाल सकता है।डॉ. इरफान अंसारी ने आशंका जताई कि इस बिल से दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि परिसीमन केवल लोकसभा सीटों के पुनर्वितरण का मामला नहीं है, बल्कि इसका संबंध देश के लोकतांत्रिक भविष्य, संविधान और सामाजिक न्याय से भी है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सुनहरे सपने दिखाकर जनता को गुमराह कर सकती है, लेकिन परिसीमन के नाम पर लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।डॉ. अंसारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित तमाम विपक्षी नेताओं से अपील की कि वे संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए एकजुट होकर इस बिल का विरोध करें।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “परिसीमन के नाम पर दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और वंचित समाज के राजनीतिक अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं परिसीमन बिल का पुरजोर विरोध करूंगा।”अंत में डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह लड़ाई केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here