10वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति

0
jharkhand students

झारखंड के पहली से 10वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लए कल्याण विभाग के सचिव कमल किशोर सोन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दे दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि ई-कल्याण पोर्टल की रिपोर्ट को अपडेट कर तत्काल कार्रवाई करें। इसके लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक से यह प्रमाण पत्र ले लें कि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के पहली से 10वीं तक पढ़ने वाले कोई भी छात्र-छात्रा वंचित नहीं रह जाएं। इसमें जिले के वैसे छात्र-छात्रा जिनका आधार कार्ड नहीं है, उसका जल्द से जल्द आधार कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। इसके लिए प्रखंड स्तर से लेकर स्कूल स्तर पर कैंप भी लगाया जा सकता है। वैसे छात्र-छात्रा जिनका आधार कार्ड है, लेकिन बैंक खाता में लिंक नहीं है या फिर खाता में फिर से केवाईसी की आवश्यकता है तो ऐसे सभी मामलों का अविलंब समाधान करें। साथ ही, ऐसे बैंक खाता को आधार से जोड़े और उसे एक्टिव मोड में रखें। कल्याण सचिव ने निर्देश दिया है कि जिले में नामांकित सभी सरकारी विद्यालयों के सभी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा और अल्पसंख्क के छात्र-छात्राओं को ससमय प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके यह सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here