पुलिस कर्मियों को खास निर्देश कोरोना से बचाव ,पान-गुटखा व खैनी खाकर जहां-तहां न थूकें
पान गुटखा व खैनी खाकर यहां-वहां थूकना अपराध है। इसके लिए मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें पुलिसकर्मियों को गुटखा, खैनी, पान, सिगरेट का प्रयोग करना एवं इधर-उधर थूकना अपराध बताया गया है। ऐसा किए जाने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अवकाश से लौटे पुलिसकर्मियों के लिए कई गाइडलाइन जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी पुलिसकर्मी अवकाश पर जाने के बाद अपने गांव या शहर में प्रवासी लोगों के संपर्क में नहीं आएंगे
इसके अलावा अवकाश से लौटे पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन या अपनी ड्यूटी वाले स्थान पर अलग रखा जाएगा। साथ ही कोविड-19 का टेस्ट करवाया जाएगा। अवकाश से लौटे पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन या अन्य आवासीय कार्यालय में एक अलग बैरक आरक्षित रखा जाएगा। यहां इनके सोने के बेड की दूरी छह फीट होगी। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के आधार पर रांची पुलिस ने इसका अनुपालन करना शुरू कर दिया है। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को इसके अनुपालन का निर्देश दिया है
थानों पर आने वालों से बनाकर रखेंगे उचित दूरी पुलिस मुख्यालय द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया है कि थाना आने वालों से उचित दूरी बनाकर ही रखेंगे। अनावश्यक संपर्क स्थापित नहीं करेंगे। थानों की हाजत की नियमित साफ-सफाई और नियमित सैनिटाइजेशन करवाएंगे। इसके अलावा अपराधियों को पकड़ने में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। फेस मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करेंगे। अवकाश से लौटे पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन या अपनी ड्यूटी वाले स्थान पर अलग रखा जाएगा
राज्य के पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस के वरीय अधिकारी लगातार चिंतित हैं।
आदेश में कहा गया है कि अवकाश से लौटे पुलिसकर्मियों में सर्दी, खांसी, बुखार या कोरोना के अन्य लक्षण दिखाई देते ही उन्हें नजदीकी अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा।किसी भी तरह का अवकाश लेकर मुख्यालय छोड़ने से पहले सक्षम अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी



