रांची और गुमला पुलिस की संयुक्त छापेमारी में PLFI कमांडर दुर्गा सिंह गिरफ्तार

0
arrested

रांची पुलिस और गुमला पुलिस की संयुक्त छापेमारी में झारखण्ड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य सरकार द्वारा 2 लाख का इनामी पीएलएफआई के केंद्रीय कमिटी के सदस्य दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी उर्फ प्रभाकर समेत तीन उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है।गुमला एसपी शंभू सिंह ने दुर्गा सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. सूत्रों के अनुसार दुर्गा सिंह की गिरफ्तारी गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र से हुई है। दुर्गा सिंह लंबे समय से झारखंड के अलग-अलग जिलों में कारोबारियों से लेवी की मांग, जान से मारने की धमकी देने का काम करता था. तीन फरवरी 2023 को पश्चिमी सिंहभूम के सिदमा स्थित गुदड़ी थाना क्षेत्र में पीएलएफआई और पुलिस में मुठभेड़ हुई थी. इसमें दिनेश गोप समेत मार्टिन केरकेट्टा व दुर्गा भी शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here