दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा सुन शराब खरीदने घरों से निकले लोग, दुकानों के बाहर दिखीं लंबी कतारें
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के लॉकडाउन की घोषणा करने के तुरंत बाद ही दिल्ली में शराब की दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नई दिल्ली: Delhi Lockdown: देशभर के साथ दिल्ली में भी कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है. कोरोना का खतरा हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है, जिसके मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. दिल्ली में आज रात 10 बजे से लेकर 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक संपूर्ण कर्फ्यू रहेगा. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के लॉकडाउन की घोषणा करने के तुरंत बाद ही दिल्ली में शराब की दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लॉकडाउन की खबर सुन शराब लेने के लिए उत्सुक लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को भी साफ तोड़ते नज़र आ रहे हैं.



