जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव का दाह संस्कार कर दिया गया है
बेतिया में नेपाल से लौटे मजदूर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला हैं. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि, युवक ने आत्महत्या की हैं या फिर उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया हैं इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया हैं.
वहीं, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव का दाह संस्कार कर दिया गया है और परिजन घर छोड़कर गायब हो चुंके थे. जिसने कई सवालों को जन्म दिया है. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुअरवा पचंयात के चैनपुर गांव की हैं. मृतक का नाम मोहन महतो हैं जिसके बारे में बताया जा रहा हैं कि उसके बेटे की तबियत खराब थी और अपने बेटे से मिलने वह कल हीं नेपाल के काठमांडू से घर लौटा था
साथ हीं, पुलिस ने बताया है कि शव मिलने की सूचना पर जब मृतक के घर पर टीम पहुंची तो वहां कोई भी नहीं था और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था. इधर ग्रामीणों के बताया है कि शव का पैर जमीन से लगा हुआ था इसलिए आत्महत्या नहीं हो सकता हैं बल्कि यह हत्या का मामला हैं. जिसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया हैं.
लेकिन जब तक परिजन सामने नहीं आते है. तब तक मामले का खुलासा होना मुश्किल हैं. बहरहाल, पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया हैं और ग्रामीणों से घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. वहीं, बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने इस मामले में गंभीरता से थानेदार और एसडीपीओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिए है
बता दें कि बिहार में अपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. विपक्ष का आरोप है कि बिहार में अपराधी बेखौफ है और बिना किसी भय के आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और दिन-प्रतिदिन यह घटनाएं बढ़ती जा रही हैं



